बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उनका लेटेस्ट फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी की अदाएं देखने लायक हैं। वो दुल्हन के जोड़े में सूरजमुखी के फूलों के बीच अपना नया फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस लुक में दिखी अभिनेत्री:
बता दें कि, जाह्नवी कपूर ने ये फोटोशूट ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए किया है। उन्होंने पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना है। उन्होंने ऑफ शॉल्डर ब्लाउज के साथ हैवी लहंगा पहना है। उन्होंने ग्रीन और व्हाइट कुंदन नेकलेस पहना हुआ है और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट की तस्वीर को जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
आपको बता दें कि, हाल ही में खबरें थी कि जान्हवी ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक्ट्रेस का ये नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है। जान्हवी कपूर फिलहाल अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ लोखंडवाला में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर ने अपने नये घर की डील पिछले साल 7 दिसंबर को फाइनल की थी।
वहीं अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के पिता की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई थी। 'गुंजन सक्सेना' फिल्म भारत की पहली महिला पायलट के ऊपर बनी थी। वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्म की बात करें, तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।