पंजाब की गलियों में ई रिक्शा चलाती दिखीं जाह्नवी कपूर
पंजाब की गलियों में ई रिक्शा चलाती दिखीं जाह्नवी कपूरSudha Choubey - RE

पंजाब की गलियों में ई रिक्शा चलाती दिखीं जाह्नवी कपूर, सामने आया वीडियो

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ई रिक्शा चलाती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग करने के बावजूद वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर में सेट से लगातार तस्वीरें शेयर करती आ रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ई रिक्शा चलाती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पंजाब में अपनी आगामी फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग से समय निकालकर जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' से अपनी कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इन वीडियोज में से एक में वह ई-रिक्शा चलाती नजर आ रही हैं। वहीँ ई-रिक्शा में क्रू के सदस्य यात्रियों की सीटों पर बैठे नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ई-रिक्शा चला रही हैं और यात्री कहते नजर आ रहे हैं कि, हमें बचाओ।

जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर की भी तस्वीरें साझा की हैं, जो कि उनके साथ शूटिंग सेट पर जाती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने खुशी के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "फिल्म की शूटिंग करने में बहुत मजा आता है।" वहीं जाह्नवी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शॉट के लिए तैयार होने के दौरान आइना में देखती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले भी जाह्नवी ने फिल्म 'गुड लक जेरी' के सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो कर चुकी हैं।

सरसों के खेत में क्लिक करवाई फोटो:

हाल ही में कुछ दिनों पहले जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर लहराते सरसों के खेतों में व्हाइट कलर का सूट पहने हुए फोटो शेयर की थी। जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे' के सीन को करती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो क्रिकेट खेलती हुई नजर आई थीं।

वहीं अगर फिल्म 'गुड लक जेरी' के बारे में बात करें, तो फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 'गुड लक जेरी' फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्टर करेंगे। ये फिल्म सुपरहिट तमिल फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की हिंदी रीमेक हैं। फिल्म में अदाकारा जाह्नवी कपूर तमिल लेडी सुपरस्टार नयनतारा के रोल को निभाते हुए दिखने वाली हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीडिंग रोल में हैं। इस फिल्म में उनका किरदार एकदम सिंपल आम भारतीय लड़की का है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com