बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें:
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है। उन्होंने यह फोटोशूट अपने गार्डन में करवाया है। सामने आई इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। जाह्नवी कपूर के बाल खुले हुए हैं, उन्होंने सिल्वर इअरिंग और नेकलेस भी पहन रखा है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा ये:
इन तस्वीरें में जाह्नवी कपूर अलग-अलग अंदाज और जगहों पर स्टाइल मारते हुए दिख रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ''और जो नाचते हुए देखे जाते थे, उन्हें संगीत न सुनने वाले पागल समझते थे।" जाह्नवी की फोटो को उनके चाहने वाले कॉमेंट करते हुए लाइक कर रहे हैं। एक फैन लिखा है, "जान ही लो हमारी।" एक और ने लिखा, "परफेक्ट।"
इस फिल्म में आएंगी नजर:
वहीं अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर पिछली बार फिल्म रूही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म 'गुडलक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म कार्तिक आर्यन ने छोड़ दी है। जाह्नवी कपूर को पेंटिंग का बहुत शौक है। उन्होंने हाल ही में पेंटिंग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।