श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी, शेयर किया मां के हाथ से लिखा हुआ नोट

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत श्रीदेवी के निधन को आज तीन साल हो गए हैं। मां की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उन्हें याद किया और एक पोस्ट शेयर किया है।
श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी
श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जाह्नवीSocial Media

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी के निधन को आज तीन साल हो गए हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से परिवार, दोस्त और उनके लाखों प्रशंसक शोक में डूब गए थे। मां की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उन्हें याद किया। जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी का हाथ से लिखा हुआ एक नोट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। उनकी पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर ने उनके लिए एक पूजा की।

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद से उनकी बेटियों को गहरा आघात पहुंता था। बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर अपना दर्द शेयर किया था। वहीं मां की डेथ एनिवर्सरी पर जाह्नवी ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें, ये नोट जाह्नवी की मां श्रीदेवी ने खुद जाह्नवी के लिए लिखा था। जाह्नवी ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया है कि, वह अपनी मॉम को मिस कर रही हैं। जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "मिस यू।"

क्या लिखा है नोट में:

जाह्नवी कपूर द्वारा शेयर किया गया यह नोट अभिनेत्री श्रीदेवी ने लिखा था। सामने आए इस नोट में लिखा गया है, "आई लव यू मेरी लब्बू, तुम दुनिया की बेस्ट बेबी हो।" इस तरह जाह्नवी कपूर की इस पोस्ट को खूब लाइक किया जा रहा है। इस नोट को पढ़कर एक बात साफ है कि, श्रीदेवी प्यार से जाह्नवी कपूर को लब्बू नाम से पुकारती थीं।

ख़ुशी कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट:

वहीं, ख़ुशी कपूर ने भी अपनी मां की पुण्यतिथि पर अपने पेरेंट्स की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। देखने से ये फोटो श्रीदेवी और बोनी कपूर के किसी वेकेशन की नजर आ रही है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के बेहद क्लोज हैं और हंसते हुए दिखाई दे रहें हैं। फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा है, "आई लव यू।"

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन:

बता दें कि, आज के ही दिन यानी 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का का 54 साल की उम्र में दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे और अभिनेता मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए पहुंची थीं। श्रीदेवी का अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार-दोस्तों और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को हुआ था। श्रीदेवी की पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'थुनैवान' थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में दी हैं जैसे 'हिम्मतवाला', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'सदमा', 'नगीना', 'चालबाज', 'लम्हे' और 'मॉम' इस लिस्ट में शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com