कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर की तस्वीर शेयर कर उड़ाया मजाक, पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है।
कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर की तस्वीर शेयर कर उड़ाया मजाक, पोस्ट हुआ वायरल
कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर की तस्वीर शेयर कर उड़ाया मजाक, पोस्ट हुआ वायरलSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अक्सर ट्विटर पर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है। कंगना रनौत एक मीम पर रिएक्ट करते हुए स्वरा भास्कर पर तंज कसा है। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को अपनी और स्वरा भास्कर की तस्वीर वाले एक कोलाज को रिट्वीट किया। दोनों गोल्डन सारी और वाइट ब्लाउज में दिख रही हैं और दोनों ने हार पहना हुआ है। कोलाज में कंगना रनौत की तस्वीर के ऊपर 'क्लास' और स्वरा भास्कर की तस्वीर के उपर 'क्रैस' लिखा हुआ है। कंगना रनौत ने इसके साथ लिखा, "ये सब क्या कह रहे हैं, ऐसा है क्या स्वरा भास्कर?"

कंगना रनौत के इस ट्वीट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स और स्वरा भास्कर के फैंस काफी नाराज हो गए और कंगना को ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "जब भी लगा कि कंगना की ओर से संवाद का स्तर और नहीं गिर सकता वो खुद को गलत साबित कर देती हैं। इनके लिए क्लास और क्रैस का मतलब ये है। क्रैस लुक का तो इलाज है क्रैस विचारों का नहीं।"

वहीं स्वरा भास्कर ने बड़ी विनम्रता के साथ कंगना की बात का जवाब दिया। स्वरा ने इसपर कंगना को टैग करते हुए लिखा कि, "हमेशा आपकी बोरियत को कम करने के लिए मैं खुशी-खुशी हाजिर रहती हूं। आपको पता है कि, मैं आपसे प्यार करती हूं।" इसी के साथ स्वरा ने पर्पल हार्ट का इमोजी भी शेयर किया।

वहीं अगर कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें, तो कंगना ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया गया था, फिल्म का नाम 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' है। इस फिल्म के अलावा कंगना 'तेजस', 'धाकड़' और 'थलाइवी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'धाकड़' में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। इस फिल्म से कंगना, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com