गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती दिखीं करीना कपूर, शेयर की तस्वीर

करीना कपूर ने हाल ही में करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ री-यूनियन किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती दिखी करीना कपूर, शेयर की तस्वीर
गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती दिखी करीना कपूर, शेयर की तस्वीरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ री-यूनियन किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। करीना कपूर ने काफी समय से अपने गर्लगैंग के साथ पार्टी नहीं कि। हाल ही में वो अपने गर्लगैंग के साथ पार्टी करती दिखाई दीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्ल‍िका भट्ट और नताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "इस री-यूनियन में करिश्मा कपूर मिसिंग हैं।" करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर के कॉमेंट सेक्शन में हॉर्ट इमोजी बनाए हैं।

बता दें कि, करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिन उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इसमें करीना यलो टी-शर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मैं अपनी जींस दोबारा कब पहन पाऊंगी?"

वहीं अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को अक्टूबर में खत्म कर लिया था। इस फिल्म के अलावा करीना कपूर निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करती दिखाई देंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com