प्रेग्नेंसी वेट को ऐसे कम कर रही हैं करीना कपूर खान, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। मम्मी बनने के बाद करीना कपूर प्रेग्नेंसी वेट कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।
प्रेग्नेंसी वेट को ऐसे कम कर रही हैं करीना कपूर खान
प्रेग्नेंसी वेट को ऐसे कम कर रही हैं करीना कपूर खानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। वह दूसरी बार आफ्टर डिलीवरी मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। मम्मी बनने के बाद करीना कपूर प्रेग्नेंसी वेट कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस वॉच की तस्वीर शेयर की है।

करीना कपूर ने शेयर की ये तस्वीर:

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। अब वह अपने आप को फिट और पहले जैसी फिगर पाने के लिए लगातार वर्कआउट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कलाई घड़ी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी उस दिन बर्न कैलोरी दिखाई दे रही है। घड़ी में, देखा जा सकता है कि करीना कुल 5,605 कदम चली हैं और उन्होंने 5.11 किमी की दूरी तय की है। ऐसा लग रहा है कि, वह अपना पहले जैसा फिगर पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

करीना ने कैप्शन में लिखा ये:

करीना कपूर खान ने इस तस्वीर के कैप्शन में भी इसका इशारा किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "लॉकडाउन का मतलब यह नहीं है कि वह हार मान ले।" महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस मामलों के कारण 15 दिन की जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी।

हाल ही में दूसरे बच्चे को दिया जन्म:

बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने 21 फरवरी 2021 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। इस कपल ने अभी तक अपने दूसरे बेबी का नाम या चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि, हाल ही में करीना कपूर ने पहली फोटो शेयर की थी, लेकिन एक इमोजी के साथ बेबी का चेहरा छुपा दिया था। सामने आई इस तस्वीर को सभी ने पसंद भी किया।

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना जल्द ही अपने दोस्तों के साथ एक कुकिंग शो 'स्टार वर्सेस फूड' में नजर आने वाली हैं। इस शो में करीना को उनके फैंस पहली बार कुकिंग करते हुए देखेंगे। कुकिंग के अलावा इस सो के दौरान करीना ने कई सारी बातें भी शेयर की हैं। करीना ने बताया है कि, वो अपने पति और बाकी दोस्तों के लिए खाने में क्या-क्या बनान चाहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com