तैमूर के नाम पर हुआ था विवाद, करीना ने बताया क्या होगा दूसरे बच्चे का नाम
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। करीना दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं। उनके पति सैफ अली खान उनका बहुत ख्याल रख रहे हैं। करीना कपूर अगले साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चों को जन्म देंगी। वहीं करीना कपूर के फैंस उनके आने वाले का नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। हाल ही में करीना कपूर ने अपने बच्चे के नाम की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है।
बता दें कि, अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर अपनी प्लानिंग के बारे में बात की है। एक चैट शो में करीना कपूर ने कहा कि, तैमूर के नाम पर हुए विवाद के बाद सैफ अली खान और उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है और वह इसे बाद के लिए छोड़ रहे हैं।
तैमूर के नाम पर हुआ था विवाद:
अभिनेता सैफ अली खान ने जैसे ही तैमूर के नाम की अनाउंसमेंट की थी, सोशल मीडिया पर लोगों के निगेटिव रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई थी। सोशल मीडिया पर हर बात पर अपनी राय रखने वालों ने फैसला सुना दिया कि बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखकर सैफ-करीना ने भारतीयों का नरसंहार करनेवाले शासक तैमूर लंग को महिमामंडित कर दिया है। वहीं लोगों के तैमूर के नाम पर उठे विवाद पर सैफ ने जवाब दिया था कि, "तैमूर का मतलब 'लोहा' (iron) होता है और यह एक अरेबियन नाम है।"
वहीं अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा वह एक के बाद एक विज्ञापनों में नजर आ रही हैं। करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'तख्त' की शूटिंग शुरू करेंगी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।