मलाइका अरोड़ा ने शेयर की शानदार डायमंड रिंग की तस्वीर, फैंस देने लगे बधाई

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शानदार डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की शानदार डायमंड रिंग की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की शानदार डायमंड रिंग की तस्वीरSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो अक्सर अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा कुछ ऐसे ही करणों से सुर्खियों में आ गयी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। वहीं मलाइका के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में मलाइका एक डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों के साथ लिखा, "कितनी प्यारी अंगूठी है, मुझे ये बहुत पसंद है, यहां से खुशी शुरू होती है! अगर आप अपनी लाइफ में प्यार को लेकर योजना बना रहे हैं, तो ये सगाई की अंगूठी बहुत सही है।"

ब्रांड प्रमोशन के लिए शेयर की तस्वीर:

ये तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ सगाई कर ली है। हालांकि, ऐसा नहीं है और मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें सिर्फ एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए शेयर की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि, मलाइका ने व्हाइट रंग की नेल पेंट लगा रखी है और उनका हाथ भी शानदार दिख रहा है। इस फोटो में मलाइका लाइट पीच रंग की एक नेट वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ये ड्रेस उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट पर मलाइका को फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फैंस दे रहे हैं रिएक्शन:

इस तस्वीर के सामने आने पर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे। शुरुआती कुछ कमेंट में लोगों को सवाल पूछते देखा जा सकता है कि, जिसमें लोग कह रहे हैं कि, उन्होंने कब सगाई कर ली? तो कोई शादी की तारीख जानने के लिए बेताब है। वहीं एक यूजर ने सीधे मलाइका को अर्जुन के साथ सुखी जीवन की शुभकामनाएं दे डाली।

एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं मलाइका और अर्जुन:

बता दें कि, अभी तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है, वहीं उनके चाहने वाले जल्द से जल्द उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मलाइका को अक्सर उनके और अर्जुन के उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे के साथ आउटिंग पर और पार्टियों में नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com