प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम, पुलिसवालों से हुआ सामना

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका हाल ही में मुश्किल में फंस गईं हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा सलून गई थीं, तब उनका पुलिसवालों से सामना हो गया।
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम, पुलिसवालों से हुआ सामना
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में तोड़ा लॉकडाउन नियम, पुलिसवालों से हुआ सामनाSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुश्किल में फंस गईं हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा सलून गई थीं, तब उनका पुलिसवालों से सामना हो गया। प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के बीच लंदन में सलून के लिए निकल गई थीं। सलून विजिट करने को लंदन प्रशासन ने कोरोना का उल्लंघन माना है। पुलिस ने मौखिक रूप से चेतावनी दी है और कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बताया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बुधवार 6 जनवरी को शाम करीब 4.55 मिनट पर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड 'जोश वुड के स्टाइलिश सलून' में पहुंचीं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। इस बात की जानकारी पुलिस को हुई, तो सलून में पहुंची और प्रियंका और जोश वुड को रिमाइंडर दिया। इन नियम उल्लघंन पर दोनों पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को ब्रिटेन में लॉकडाउन की घोषणा की थी, क्योंकि यहां कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन ने भी हाहाकर मचा कर रखा हुआ है। ऐसे में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन का ऐलान किया। ऐसे में कहा जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा का बाहर निकलना नियमों का उल्लंघन है।

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग के लिए लंदन पहुंची थीं। इस महीने के आखिर तक शूटिंग खत्म हो जानी थी, लेकिन बीच में ही ब्रिटेन में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। फिलहाल प्रोडक्शन टीम सभी को जल्द से जल्द लंदन से वापस भेजने की कोशिश में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com