हाथ में किताब के साथ रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीर, बोलीं-विश्वास बरकरार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। रिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हाथ में किताब के साथ रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीर
हाथ में किताब के साथ रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीरSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पिछले साल जून में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत और इससे जुड़े मामले की वजह से रिया चक्रवर्ती बहुत गहरे सदमें से गुजरी हैं। हालांकि वह धीरे-धीरे अपनी सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मशहूर लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजलि की एक पंक्ति को भी शेयर किया है। रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजलि पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

रिया ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक सवाल और एक अफसोस 'ओह' और 'कहां'? हजारों धाराओं के आंसू में पिघल गए और आश्वासन की बाढ़ में दुनिया को ले लिया कि 'मैं हूं'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजल‍ि।" इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने हैशटैग के साथ #keepingthefaith भी लिखा है।

बता दें कि, बीते दिन शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था। इस मौके पर एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। सभी तस्वीरों को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। बता दें, रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' में साथ काम किया था।

वहीं अगर रिया चक्रवर्ती की आने वाली फिल्म की बात करें, तो रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसमें रिया की झलक दिखाई दी थी। बता दें कि, 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। अभिनेता के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंत रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार वालों ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com