महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग्स केस में जेल से रिहा होने के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती और शौविक को मुंबई की सड़कों पर साथ देखा गया है। उनकी फोटो वायरल हो रही है।
महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घर
महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घरSocial Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का केस अभी तक सुलझ ही नहीं पाया है। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार काफी सवालों के घेरे में सामने आया। हालांकि सुशांत की मौत में रिया या उनके परिवार का कोई हाथ सामने नहीं आया है, लेकिन NCB की जांच में यह बात जरूर सामने आई थी कि, रिया और शौविक ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे। इसके बाद रिया और शौविक काफी दिन जेल में भी रहे थे। अब दोनों ही जमानत पर बाहर हैं। हाल ही में कई महीनों बाद रिया और शौविक पहली बार घर से बाहर स्पॉट किए गए हैं।

इस लुक में दिखीं रिया:

इस दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसमें 'लव इज पावर' लिखा था। इसके साथ उन्होंने काले रंग की पैंट पहनी थी। साथ ही उन्होंने पिंक कलर का मास्क भी लगा रखा है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घर
महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घरSocial Media

रिपोर्ट्स की मानें, तो रिया का परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने के लिए घर ढूंढ रहा है। जेल से बाहर आने के बाद यह पहला मौका है, जब रिया दिखाई दी हैं। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी मुंबई में घर ढूंढते देखा गया था। बता दें कि, रिया चक्रवर्ती को 7 अक्टूबर 2020 को जमानत पर रिहा किया गया था जबकि शौविक चक्रवर्ती को 2 दिसंबर 2020 को जमानत पर रिहा किया गया था।

महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घर
महीनों बाद बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, मुंबई में नहीं मिल रहा है घरSocial Media

मालूम हो कि, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इस वक्त मुंबई के जुहू तारा रोड स्थ‍ित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती हैं। वे यहां अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ रहती हैं। सुशांत केस में रिया पर एफआईआर के बाद सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था। सुशांत केस में रिया को ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार किया गया था। रिया से पहले उनके भाई शौविक भी इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com