नए साल में कमबैक करेंगी रिया चक्रवर्ती, रूमी जाफरी ने बताया प्लान

सुशांत सिंह केस में आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती साल 2021 में कमबैक करने जा रही हैं। इस बारे में राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बताया है।
नए साल में कमबैक करेंगी रिया चक्रवर्ती, रूमी जाफरी ने बताया प्लान
नए साल में कमबैक करेंगी रिया चक्रवर्ती, रूमी जाफरी ने बताया प्लानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती साल 2021 में कमबैक करने जा रही हैं। बता दें कि, रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के बाद से फिलहाल पूरी तरह गायब हैं। न वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, ना ही कहीं बाहर नज़र आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि, साल 2021 में कमबैक कर रहीं हैं। रिया चक्रवर्ती और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी ने इस बारे में बताया है। उनका कहना है कि, रिया के लिए ये साल एक ट्रॉमा से भी ज्यादा है। अगले साल की शुरुआत में वह जरूर वापसी करेंगी।

रूमी जाफरी स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, "ये साल उनके (रिया) के लिए ट्रॉमेटिक रहा। हालांकि ये साल हर किसी के लिए बहुत ही दुखद रहा, लेकिन उनके मामले में ये एक अन्य तरह का ट्रॉमा रहा। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि, एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाली एक लड़की को एक महीने जेल में रहते हैं? यह पूरी तरह से उसका मोरल तोड़ने वाला था।"

रूमी ने बताया कि, वह रिया से मिले और उनसे कहा है कि, इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी। रूमी ने बताया कि, रिया गुमसुम हो गई हैं। उन्होंने ज्यादा बात नहीं की। उन्होंने कहा कि, जो कुछ हुआ उसके लिए रिया को दोष नहीं दे सकते। साथ ही मामला शांत होने के बाद रिया के पास काफी कुछ बताने को होगा।

परिवार ढूंढ रहा है नया घर:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिया का परिवार काफी परेशान है और वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होना चाहता है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता घर ढूंढ रहे हैं।

बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस केस की जांच में अभी भी सीबीआई, ईडी और एनसीबी लगी हुई है। इस केस में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि, यह मर्डर था या सुसाइड। इससे पहले इस केस में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाए थे। उन्होंने रविवार को कहा था कि, महाराष्ट्र के लोगों को सुशांत के केस के बारे में जानने का बेसब्री से इंतजार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com