श‍िल्‍पा शेट्टी के पूरे परिवार को हुआ कोरोना, पोस्ट कर खुद बयां किया दर्द

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश परेशान है। अब शिल्पा शेट्टी के घर के सभी लोग और स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
श‍िल्‍पा शेट्टी के पूरे परिवार को हुआ कोरोना
श‍िल्‍पा शेट्टी के पूरे परिवार को हुआ कोरोनाSocial Media

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश परेशान है। आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स को भी चपेट में ले चुकी है। कई सेलेब्रिटी के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर के सभी लोग और स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "पिछले 10 दिन हमारे परिवार के लिए मुश्किल भरे रहे। मेरे सास-ससुर कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसके बाद समीशा, वियान, मेरी मां और अब राज। सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए ये सभी अपने-अपने कमरों में आइसोलेट हो गए हैं और डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहे हैं। हमारे घर के 2 स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, उनका इलाज मेडिकल फेसिलिटी में चल रहा है।"

शिल्पा शेट्टी की रिपोर्ट आई नेगेटिव:

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि, उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया। हमारे हाउस स्टाफ में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। उनका भी मेडिकली इलाज किया जा रहा है। भगवान की कृप्या से सभी लोग रिकवरी के रास्ते पर हैं।

शिल्पा ने आगे बताया कि, बीएमसी और ऑथिरिटी के मुताबिक जो भी प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस हैं, उनका हम पालन कर रहे हैं। सभी की ओर से टाइम से रिस्पांस मिल रहा है।

फैन्स को कहा-धन्यवाद:

शिल्पा शेट्टी ने अपने नोट के आखिर में लिखा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं ... लेकिन आप पॉजिटिव रहें, मानसिक रूप से।" इस नोट को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "सभी सुरक्षित रहें।"

सुपर डांसर शो से लिया ब्रेक:

बता दें कि, हाल ही में ख़बर आयी थी कि, शिल्पा शेट्टी ने डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और उनकी जगह मलाइका अरोड़ा शो का हिस्सा बनी हैं। इसके पीछे निजी कारण बताया गया था। हालांकि, शिल्पा की इस पोस्ट से वजह का खुलासा हो गया है कि शिल्पा ने डांस रिएलिटी शो से दूरी क्यों बनायी है।

ये सेलेब्स भी आ चुके हैं कोरोना की चपेट में:

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी के परिवार से पहले इस साल आमिर खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, अर्जुन रामपाल, भूमि पेडनेकर, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा और उनका परिवार, सतीश कौशिक, मनोज बाजपेयी जैसे सैकड़ों कलाकार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले पिछले साल भी अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई सिलेब्रिटीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com