पति संग मालदीव में हॉलिडे मना रही हैं शिल्पा शेट्टी, सामने आया ये वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त मालदीव में राज कुंद्रा के साथ हॉलिडे मना रही हैं। मालदीव से शिल्पा ने अपना पहला वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पति संग मालदीव में हॉलिडे मना रही हैं शिल्पा शेट्टी
पति संग मालदीव में हॉलिडे मना रही हैं शिल्पा शेट्टीSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी इस वक्त मालदीव में राज कुंद्रा के साथ अपना हॉलिडे मना रही हैं। मालदीव से शिल्पा ने अपना पहला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जमीन पर नंगे पांव दौड़ती दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मालदीव से एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में वह जमीन पर नंगे पांव दौड़ती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "हॉलिडेज़ ऐसे होने चाहिए।" इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

राज कुंद्रा ने शेयर किया 'पावरी' वीडियो:

वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी एक वीडियो शेयर किया है। राज कुंद्रा ने इंस्टग्राम पर ब्रेकफास्ट के दौरान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, पाउरी हो रही है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में राज कुंद्रा कह रहे हैं, "ये हमारा ब्रेकफास्ट है, ये हमारा व्यू है और ये हमारी पार्टी हो रही है।" वीडियो में देखा जा सकता है कि, कपल अपने दोस्तों संग ब्रेकफास्ट का आनंद ले रहे हैं।

सामने आईं ये तस्वीरें:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विकेशन की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। राजु कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ इस विकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "अपने प्यार के साथ इस जन्नत में।" इन तस्वीरों में शिल्पा और राज समंदर किनारे पोज़ देते दिख रहे हैं।

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लॉकडाउन फेज में शिल्पा शेट्टी ने अपनी फैमिली संग खास समय बिताया और फैन्स संग भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहीं। लॉकडाउन के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से आउटिंग कर रही हैं और छुट्टियों पर घूमने भी जा रही हैं। वहीं अगर शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और गायक शरत सेतिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'हंगामा 2' में अभिनेता परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ भी नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co