शिल्पा शेट्टी वड़ा पाव देख खुद पर नहीं रख पाईं काबू, शेयर किया वीडियो

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीडियो में शिल्पा शेट्टी गाड़ी में बैठकर बड़े मजे से वड़ा पाव खाती नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी वड़ा पाव देख खुद पर नहीं रख पाईं काबू
शिल्पा शेट्टी वड़ा पाव देख खुद पर नहीं रख पाईं काबूSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। शिल्पा शेट्टी के योग के वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में शिल्पा शेट्टी गाड़ी में बैठकर बड़े मजे से वड़ा पाव खाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा शेट्टी आराम से बड़ा पाव खा रही होती हैं, तभी राज उनका वीडियो बनाने लगते हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो:

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी ने बीते दिन रविवार को 'वड़ा पाव' का लुफ्त उठाया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वड़ा पाव को एंजॉय करते नजर आ रही हैं। उन्होंने इस शेयर वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "चलते-चलते देखा वड़ा पाव, मन ने बोला संडे है... तो खाओ खाओ खाओ बनता है भाऊ। कर्जत से वापसी के बाद यह मेरी पसंदीदा जगह है, क्योंकि यहां अच्छा वड़ा पाव मिलता है।"

गौरतलब है कि, शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। वह रोज योगा और एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन हाल ही में वड़ा पाव देखकर शिल्पा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं और बीच रास्ते में गाड़ी रोक कर उसे खाने लगीं। शिल्पा के इस वीडियो पर फैन्स के खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं। सभी को शिल्पा का यह अंदाज पसंद आ रहा है।

वहीं अगर शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शिल्पा शेट्टी 13 सालों बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'निकम्मा' की शूटिंग पूरी हुई है। शूटिंग के रैपअप सेलिब्रेशन का वीडियो शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com