बॉयफ्रेंड शांतनु संग लॉकडाउन बिता रहीं श्रुति, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, वो लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।
बॉयफ्रेंड शांतनु संग लॉकडाउन बिता रहीं श्रुति
बॉयफ्रेंड शांतनु संग लॉकडाउन बिता रहीं श्रुतिSocial Media

बॉलिवुड से साउथ तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, वो लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड संग अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

श्रुति हासन ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शांतनु हजारिका के गले में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ श्रुति हासन ने लिखा है, "बेस्ट लॉकडाउन बडी, मैं आभारी हूं।" दोनों ने इस मौके पर ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं।

बॉयफ्रेंड शांतनु संग लॉकडाउन बिता रहीं श्रुति
बॉयफ्रेंड शांतनु संग लॉकडाउन बिता रहीं श्रुतिSocial Media

बता दें, बुधवार को श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कोविड 19 के प्रति अपने इमोशन व्यक्त किए। इस वीडियो में श्रुति पियानो बजती और गाना गाती दिख रही हैं। वीडियो में श्रुति इस कठिन वक्त पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रही हैं। कुछ समय पहले कोविड 19 के दौरान श्रुति ने बच्चों के एडॉप्शन की जानकारी दी थी। उन्होंने ये बताया कि, कैसे कुछ बच्चे महामारी के वजह से अपने माता पिता को खो चुके हैं और अवैध एडॉप्शन का शिकार हो रहे हैं।

बता दें कि, श्रुति हासन और शांतनु हजारिका ने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। श्रुति हासन ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि, वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि, वह काम से जुड़ी बातें ही सार्वजनिक जीवन में प्रमुखता से रखना चाहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com