बॉलीवुड सेलेब्स ने दीं सभी को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट

आज देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों के सेलेब्स ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने दीं सभी को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट
बॉलीवुड सेलेब्स ने दीं सभी को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं, देखें पोस्टSocial Media

आज 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं साउथ में आज के दिन पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसके कारण इसे मकर संक्रांति नाम से जाना जाता है। इस मौके पर हर कोई मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहें हैं। ऐसे में बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्मों के स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने जहां घर पर परंपराओं और रस्मों के बीच पोंगल सेलिब्रेट किया, तो वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।

पतंग उड़ाते दिखीं अक्षय कुमार:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा है, "मीठे गुड़ में मिल जाए तिल… उड़ी पतंग खिल गए दिल।"

ईशा देओल ने शेयर किया वीडियो:

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने अपने ऑफीशियल इंस्टा हैंडल पर पोंगल सेलिब्रेट करते हुए का एक वीडियो अपलोड किया है। ये तो हम सभी जानते हैं कि, ईशा देओल का दक्षिण भारत से बहुत गहरा नाता है। ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पूरा देश मकर संक्रांति, पोंगल, बीहू और उत्तरायण का उत्सव मना रहा है। मैं भी हमेशा अपने परिवार के साथ घर पर पोंगल बनाती हूं, ये परंपरा जो मैंने अपनी नानी से सीखी थी। स्वीट पोंगल मेरे बच्चों का फेवरेट है और हम सभी इसे प्यार से चिल्लाकर बोलना पसंद करते हैं। 'पोंगलो पोंगल' आप सभी को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"

निरहुआ हिंदुस्तानी ने शेयर किया पोस्ट:

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ हिंदुस्तानी ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "यह मकर- संक्रांति आपके जीवन को आशा के सूरज, अवसर रुपी पतंग और नई फसल के उत्साह और समृद्धि से भर दे। आप सभी को मकर-संक्राति की अनंत शुभकामनाएँ।"

मनोज बाजपेयी ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!!"

मनोज तिवारी ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं दिग्गज अभिनेता मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।"

हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी को पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। हेमा मालिनी ने पोंगल के लिए कुकिंग करते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "आज परिवार के साथ घर पर पोंगल मनाया।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com