दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई अनुराग कश्यप की हार्ट सर्जरी, ऐसी है हालत

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई अनुराग कश्यप की हार्ट सर्जरी
दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई अनुराग कश्यप की हार्ट सर्जरीSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर, एक्टर अनुराग कश्यप की बीते रविवार को तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐंजियोग्राफी के बाद हार्ट में कुछ ब्लॉकेज मिले थे, जिन्हें सर्जरी से हटाया गया। डॉक्‍टरों ने एंजियोग्राफी में हार्ट में ब्‍लॉकेज को इसका कारण बताया, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है।

अनुराग को हार्ट में हैं ब्लॉकेज:

रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सीने में दर्द और शरीर में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया। डाक्टर ने तुरंत ही एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला कि, अनुराग को हार्ट में ब्लॉकेज हैं। इसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कर दिया गया।

अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने बताया कि, फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

सेहत में हो रहा है सुधार:

जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के ऑफिस की तरफ से बताया गया कि, "फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है। उसके बाद ही अनुराग काम पर वापसी कर सकते हैं।"

वहीं अगर अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्मों में से एक फिल्म 'दोबारा' है। इस फिल्म में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। 'मनमर्जियां' के बाद दोनों दोबारा में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये अपने पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। जल्द ही ये फिल्म रिलीज होगी।

अभी कुछ दिन पहले ही अनुराग कश्‍यप ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि, उनकी पूर्व पत्‍नी आरती की मां कृष्‍णा बजाज का निधन हो गया है। अनुराग ने अपने पोस्‍ट में उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्‍होंने इस मुश्‍क‍िल दौर में आरती का साथ दिया।

आपको बता दें कि, मार्च महीने में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर आईटी रेड पड़ी थी, जिसको लेकर वह सुर्खियों में रहे थे। दोनों के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। पुणे के एक होटल में अनुराग कश्यप का बयान भी दर्ज किया गया था। जिस दौरान उनके फोन को जब्त कर लिया गया था। इतना ही नहीं अनुराग के लैपटॉप और फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com