करण जौहर ने लॉन्च किया 'यश जौहर फाउंडेशन', सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर के नाम पर एक फाउंडेशन (Yash Johar Foundation) की शुरुआत की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
करण जौहर ने लॉन्च किया 'यश जौहर फाउंडेशन'
करण जौहर ने लॉन्च किया 'यश जौहर फाउंडेशन'Social Media

कोरोना वयरस महामारी के बीच भारतीय मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता करण जौहर ने अपने दिवंगत पिता व फिल्म निर्माता यश जौहर के नाम पर एक फाउंडेशन की शुरुआत की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट:

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि, यश जोहर फाउंडेशन का गठन फिल्म उद्योग में काम कर रहे लोगों की वित्तीय देखरेख, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक तथा उन्हें कौशल प्रशिक्षण देने के लक्ष्य से किया गया है।

करण जौहर ने कही यह बात:

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "यह मेरे अविश्वसनीय पिता की याद में और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया प्यार का एक सच्चा श्रम है। मुझे यश जौहर फाउंडेशन को लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है, जिसे भारतीय मनोरंजन उद्योग में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "हमने मनोरंजन उद्योग में लोगों और उनके परिवारों के जीवन को बढ़ाने वाली दीर्घकालिक स्थायी योजनाओं के कार्यान्वयन की शुरुआत की है, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि, चल रहे वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपटने में उनकी मदद करने के लिए तत्काल समाधान प्रदान किए जा रहे हैं।" करण जौहर द्वारा शेयर किया गया यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

लोगों की मदद हेतु बनाया गया है फाउंडेशन:

बता दें कि, ये फाउंडेशन भारतीय मनोरंजन जगत के लोगों का जीवन स्तर सुधारने में हर संभव सहायता करने के संकल्प के साथ शुरू किया गया है। ये फाउंडेशन फिल्मों में काम करने वाले कर्मचारियों, तकनीशियों व कलाकारों से सम्बद्ध संगठनों के साथ मिलकर योजनाएं बनाएगा और इन्हें मदद पहुंचाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com