बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी
बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरीSocial Media

बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो महेश भट्ट बीते महीने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए थे, जिसके बाद महेश को पता चला कि, उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्ममेकर महेश भट्ट की सर्जरी आज से 4 दिन पहले की गई थी और अब उन्हें अस्पताल से घर शिफ्ट कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, वो जल्दी रिकवर कर रहे हैं। बता दें, महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इस बात की पुष्टि की है कि, महेश भट्ट को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हार्ट की सर्जरी भी हुई है।

महेश भट्ट के बेटे ने दी हेल्थ अपडेट:

महेश भट्ट के बेटे राहुल ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि, "महेश भट्ट घर वापस आ गए हैं और अब ठीक हो रहे हैं। उनके शब्दों में, लेकिन अंत भला तो सब भला। वह अब ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता, क्योंकि अस्पताल में बहुत अधिक लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी।" हालांकि, राहुल भट्ट ने इससे ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है।

वहीं, अगर महेश भट्ट के बारे में बात करे, तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने 26 साल की उम्र में फिल्म ‘मंजिलें और भी हैं’ से निर्देशन में कदम रखा था। इसके बाद महेश भट्ट ने सारांश, अर्थ, नाम, कारतूस, आशिकी, दिल है कि, मानता नहीं और हम हैं राही प्यार के जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com