अपनी भांजी को डेट कर रहें हैं प्रभुदेवा, जल्द कर सकते हैं शादी

प्रभु देवा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरसअल, प्रभु देवा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर है कि, प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
अपनी भांजी को डेट कर रहें हैं प्रभुदेवा, जल्द कर सकते है शादी
अपनी भांजी को डेट कर रहें हैं प्रभुदेवा, जल्द कर सकते है शादीSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर प्रभु देवा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरसअल, प्रभु देवा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर है कि, प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ग्रुप डांसर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रभु देवा दुनिया के टॉप कोरियॉग्रफर में से एक हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन ऐक्टर हैं और डायरेक्टर भी हैं। कुछ साल पहले प्रभुदेवा अपनी पत्नी रामलता से विवाद होने के बाद अलग हो गए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभुदेवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं और बताया जा रहा है कि, वह जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस रिपोर्ट पर प्रभुदेवा या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि, प्रभु देवा ने साल 1995 में पहली पत्नी रामलता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी थे, लेकिन साल 2008 में बड़े बेटे की कैंसर के चलते मौत हो गई थी और 2011 में दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे। इसके बाद प्रभुदेवा का नाम एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं, अब प्रभुदेवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं और उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं।

वहीं अगर प्रभुदेवा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रभुदेवा इस समय सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कई तमिल फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर के तौर पर 'पोन मनिकवेल' प्रभु देवा की 50वीं फिल्म है। वह इस फिल्म में पहली बार पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com