सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड की दुनिया के दो सबसे हॉट सितारे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पाली हिल स्थित उनके वास्तु आवास पर बड़े ही धूमधाम से हुई।
शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर और आलिया
शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर और आलियाKavita Singh Rathore - RE

Ranbir-Alia wedding : पिछले साल के दौरान बॉलीवुड में जैसे शादी की झड़ी सी लग गई थी। क्योंकि, पिछले साल कई सितारे थे जो शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। काफी समय से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी इसी इंतजार में थे। उनकी शादी की चर्चा काफी समय से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। वहीं, आज गुरूवार (14 अप्रैल 2022) को बॉलीवुड की दुनिया की दोनों सबसे हॉट एंड स्वीट स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी पाली हिल स्थित उनके वास्तु आवास पर बड़े ही धूमधाम से हुई।

आलिया और रणबीर ने रचाई शादी :

जी हां, आलिया और रणबीर के फैंस का लम्बे समय का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है क्योंकि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज ही पाली हिल स्थित अपने वास्तु आवास पर अग्नि को साक्षी मान कर दोनों के परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में 7 फेरे लिए। इसके बाद बस फैंस को उस पल का इंतज़ार था कि, कब तस्वीरें सामने आएंगी। शादी होने के कुछ ही देर बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट के सोशल मीडिया पोस्ट के साथ फैंस का यह इंतज़ार भी खत्म हो गया। क्योंकि, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के पति-पत्नी बनने के तुरंत बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने 'मिस्टर राइट' रणबीर कपूर के साथ ख़ुशी का इजहार करते हुए तस्वीरें साझा कीं। दोनों ही इन तस्वीरों में काफी खुश और सुंदर लग रहे हैं।

शादी में शामिल हुए परिवार के लोग :

दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई चारों तरफ साज सजावट देखते ही बन रही थी। शादी समारोह में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, शाहीन भट्ट, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। आज सुबह सात बजे से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो गया था।

शादी समारोह की शुरुआत :

शादी समारोह की शुरुआत बुधवार को वास्तु में गणेश भगवान के पूजन के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में एक एक करके काफी धूमधाम से हुई।

एकदूजे के हुए रणबीर और आलिया :

बताते चलें, रणबीर और आलिया के सिक्योरिटी मैनेजर ने पहले ही जानकारी दे दी थी। उसके बाद कपल 7 बजे के बाद मीडिया के सामने आये और दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिया। इस दौरान रणबीर ने अपनी लेडीलव आलिया को अपनी गोद में उठा रखा था और ऐसे ही कई पोज भी दिए। दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें, यह दोनों पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कई बार इनकी शादी की खबरें सामने आई लेकिन शादी हुई नहीं। हालांकि, अब दोनों शादी करके हमेशा के लिए हो गये हैं।

अभिनेता रणधीर कपूर ने किया चिंटू को याद :

अभिनेता रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, "परिवार के लिए यह एक बड़ा दिन है और चिंटू (ऋषि कपूर) को यहां होना चाहिए था। हम उन्हें हर दिन याद करते हैं, लेकिन आज उनकी काफी याद आ रही हैं। रणबीर और आलिया को जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत करते हुए देखकर अच्छा लगा। काश ऋषि इस पल को देखने के लिए यहां होते। मुझे आज उनकी बहुत कमी खल रही है।"

शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर और आलिया
शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर और आलियाSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com