मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादी,तस्वीरें हो रही हैं वायरल

हाल ही में गीता कपूर ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें गीता मां की मांग में सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है।
मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादी
मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादीSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर गीता कपूर को भला कौन नहीं जानता। फैंस के बीच वह गीता मां के नाम से मशहूर हैं। अब तक वे कई डांस रिएलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं और उनकी प्रेरणा से कई डांसर बेहतर मुकाम में पहुंच भी चुके हैं। काफी व्यस्त रहने के बावजूद गीता मां सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि, फोटो में गीता मां की मांग में सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है। इससे फैंस हैरान हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

गीता मां ने शेयर की तस्वीरें:

बता दें कि, गीता मां ने करीब तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये फोटोज शेयर की थीं। फोटोज में वे लाल रंग की ड्रेस में काफी अच्छी लग रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "शूट के लिए तैयार।" लेकिन, फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर गया कि गीता मां ने मांग में सिंदूर भरा हुआ है। खबरों की मानें, तो गीता मां ने अब तक शादी नहीं की है। ऐसे में फैंस उनसे सवाल करने लगे हैं कि, आखिर यह सिंदूर किसके नाम का है?

इस लुक में दिखीं गीता कपूर:

वहीं अगर गीता मां के लुक की बात करें, तो गीता कपूर सुर्ख लाल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक, लाल बिंदी से पूरा किया है। इसके साथ गले का नेकलेस, रिंग और झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। गीता कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादी
मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां ने गुपचुप रचा ली शादीSocial Media

फैंस कर रहें कमेंट:

गीता मां की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी मांग में लगे सिंदूर का राज जानना चाहते हैं। एक फैन पूछता है, "मां की मांग में सिंदूर...मां की शादी कब हुई।" वहीं एक दूसरा फैन लिखता है, "सिंदूर किसके नाम का है गीतू मां।" पोस्ट के ज्यादातर कमेंट में फैंस गीता मां से सिंदूर को लेकर सवाल कर रहे हैं।

वहीं अगर गीता कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो गीता कपूर इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के जज के तौर पर नजर आ रहीं हैं। इस शो में उनके साथ डायरेक्टर अनुराग बासु भी नजर आते हैं। गीता कपूर 'फिजा'(2000), 'अशोका' (2001), 'साथिया' (2002), 'हे बेबी' (2007), 'अलादीन' (2009) जैसी अनगिनित फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co