मनीष मल्होत्रा भी हुए कोविड-19 का शिकार, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है। इस वायरस ने कई सेलेब्स को चपेट में लिया है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हो गए हैं।
मनीष मल्होत्रा भी हुए कोविड-19 का शिकार
मनीष मल्होत्रा भी हुए कोविड-19 का शिकारSocial Media

आज पूरे देश में कोरोना से हाहाकार मचा है, लगातार लोगों की मौतें हो रही हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। महराष्ट्र के मुंबई में भी कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आम लोगों के अलावा कोरोना वायरस फिल्मी सितारों को भी अपना शिकार बनाता जा रहा है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हो गए हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि, उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी:

मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल मनीष ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर प्लस का साइन है। उन्होंने लिखा है, "मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर क्वारंटीन रहूंगा। मैं सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं और अपने डॉक्टर्स की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।"

इन सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ:

मनीष मल्होत्रा के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। भूमि पेडनेकर लिखती हैं, "जल्दी से ठीक हो जाओ।" वाणी कपूर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। नुसरत भरूचा हैरान होकर लिखती हैं, "क्या?" साथ ही करण टैकर, अनन्या बिड़ला, सबा पटौदी सहित अन्य ने उनके लिए प्रार्थना की।

ये सेलेब्स भी हुए कोरोना से संक्रमित:

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से ही सुनने को मिल रहे हैं। कई बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी इस चपेट में हैं, जिनमें सूर्या शिवकुमार, राम चरण, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, आदित्य नारायण और गोविंदा सहित कई सारे स्टार्स हैं। हालांकि इनमें से कई सेलेब्स अब बिलकुल ठीक हो गए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और आलिया भट्ट के कोरोना निगेटिव होने की जानकारी भी सामने आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com