जानिए इन एक्ट्रेसेस के फिटनेस टिप्स
जानिए इन एक्ट्रेसेस के फिटनेस टिप्सNaval Patel - RE

40 साल पार होने के बाद भी हैं एकदम फिट, जानिए इन एक्ट्रेसेस के फिटनेस टिप्स

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा तक ऐसे कई नाम हैं, जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आज भी वे अपने आप को पूरी तरह से फिट रखे हुए हैं। कैसे चलिए जानते है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा तक ऐसे कई नाम हैं, जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन आज भी वे अपने आप को पूरी तरह से फिट रखे हुए हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की 5 सबसे फिट एक्ट्रेसेस के फिटनेस का राज बताने वाले हैं।

शिल्पा शेट्टी :

दो बच्चों की मां शिल्पा शेट्टी 47 साल की उम्र में भी खुद से आधी उम्र की लड़कियों को मात दे सकती हैं। शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज योगा और हेल्दी डाइट है। शिल्पा शेट्टी 18 साल की उम्र से योग कर रही हैं।

Shilpa Shetty
Shilpa ShettySocial Media

मलाइका अरोड़ा :

बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी जो फिटनेस के मामले में 48 साल की मलाइका अरोड़ा को टक्कर दे सके। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका वर्कआउट और योगा करती हैं। साथ ही वह शाम 7 बजे तक डिनर कर लेती हैं।

Malaika Arora
Malaika AroraSocial Media

करीना कपूर :

दो बच्चों की मां करीना कपूर भी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा हैं। खुद को फिट रखने के लिए करीना कपूर अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखती हैं। वह शाम को समय पर डिनर कर लेती हैं। इसके अलावा करीना वर्कआउट और योगा भी करती हैं।

Kareena Kapoor
Kareena KapoorSocial Media

बिपाशा बसु :

43 साल की बिपाशा बसु खुद को फिट रखने के लिए रेगुलर योगा करती हैं। यही वजह है कि उन पर उम्र का कोई असर दिखाई नहीं देता। वह दिन में खूब पानी पीती हैं और थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 6 से 8 बार कुछ ना कुछ खाती हैं।

Bipasha Basu
Bipasha BasuSocial Media

रवीना टंडन :

47 साल की रवीना टंडन ने भी योग की मदद से खुद को फिट रखा है। वह जंक और ऑयली फूड से हमेशा दूर रहती हैं। रवीना को घर का खाना ही ज्यादा पसंद है।

Raveena Tandon
Raveena TandonSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com