अरिजीत सिंह की मां का निधन, कोरोना के चलते अस्पताल में थीं भर्ती

हाल ही में खबर आई है कि, बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
अरिजीत सिंह की मां का निधन
अरिजीत सिंह की मां का निधनSocial Media

कोरोना वायरस की महामारी में बहुत से लोगों ने अपनों को खो दिया है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनो को खो दिया। हाल ही में खबर आई है कि, सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो बीते कुछ दिनों से कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। परिवार उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार की सुबह उनके घर मुर्शिदाबाद लेकर गए हैं।

बता दें कि, 6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने सिंगर की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी, जिसके बाद सामने आया था कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां बीमार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। स्वास्तिका ने लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी।सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

वहीं अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मदद इसलिए ना करें क्योंकि वह सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने कहा था कि, हर मरीद का बराबरी से इलाज होना चाहिए। उन्होंने लिखा था, "ये मेरी रिक्वेस्ट है कि, जो इस वक्त मेरी मदद कर रहे हैं वो इसलिए ना करें क्योंकि यहां अरिजीत सिंह का नाम है। जब तक हम हर एक इंसान की रिस्पेक्ट नहीं करेंगे तब तक हम इस मुसीबत से नहीं लड़ सकते। मैं उन सभी लोगों को थैंक्यू कहना चाहूंगा जो मेरी मदद के लिए आगे आए। प्लीज याद रखें हम सब इंसान हैं और हर इंसान की जिंदगी जरूरी है।"

अपने गानों से लोगों को प्यार का दर्द समझाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से लाइम लाइट में आने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' के गाने से मिली। इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा। ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत सिंह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com