आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का ऐलान, दीदी लता ने जाहिर की खुशी

आशा भोसले हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी गायिका हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा।
आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का ऐलान
आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का ऐलानSocial Media

आशा भोसले हिंदी फिल्म जगत की जानी-मानी गायिका हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में 'आशा ताई' के नाम से भी जानी जातीं हैं। उनकी सुरीली आवाज लोगों के जेहन में बसी हुई है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को पुरस्कार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने की।

उद्धव ठाकरे ने किया ट्वीट:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा, "प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को वर्ष 2020 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूषण बालासाहेब ठाकरे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने आशाताई को बधाई दी।"

आशा भोसले ने मनाई खुशी:

आशा भोसल ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर महाराष्ट्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने अपने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 मिलने पर केक काटकर खुशी मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी इस खुशी को मनाती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

लता मंगेशकर ने जाहिर की खुशी:

आशा भोसले की बड़ी बहन और सिंगर लता मंगेशकर ने खुशी जाहिर की है। लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "नमस्कार, मेरी बहन आशा भोसले को 2020 का सम्माननीय 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार मिलने का ऐलान हुआ है। इसके लिए मैं आशा को दिल से बधाई देती हूं और उसे आशीर्वाद देती हूं।"

बता दें कि, आशा भोसले हिंदी सिनेमा की जानी-मानी गायिका हैं। वह 16 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में आशा भोसले का जन्म हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक क्लासिकल सिंगर थे। 16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने गणपतराव भोसले से शादी कर ली। गणपतराव उस समय 31 साल के थे।भारत रत्न लता मंगेशकर आशा भोसले की बहन हैं। आशा भोसले की बहन तथा प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को साल 1997 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co