सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्‍म, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल मां बन गई हैं। आज दोपहर उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्‍म
सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्‍मSudha Choubey - RE

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल मां बन गई हैं। आज दोपहर उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। श्रेया घोषाल ने खुद ये खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही श्रेया घोषाल ने दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया भी कहा है। ऐसे में श्रेया घोषाल को बॉलीवुड के सेलेब्स ढेरों बधाई दे रहे हैं। उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

श्रेया घोषाल ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर कर अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "भगवान ने हमें आज दोपहर एक बेटा दिया है। यह ऐसी भावना है, जिसे मैंने कभी महसूस नहीं किया। शिलादित्य और मैं और हमारे परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आपकी अनगिनत दुआओं का शुक्रिया।"

पोस्ट के जरिए दी थी प्रेग्नेंसी की खबर:

बता दें कि, बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि, बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करती फोटो को श्रेया ने शेयर करते हुए लिखा था, ''बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ शेयर करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"

आपको बता दें श्रेया घोषाल ने शिलादित्य से 2015 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों 10 सालों से रिलेशनशिप में थे। वह अपनी शादी में बेहद सुंदर लगी थीं। उन्होंने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। सिंगर श्रेया घोषाल अपने अभी तक के करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने गा चुकी हैं। उनके ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे हैं। श्रेया को बचपन से ही गाने का बहुत शौक था। उन्होंने चार साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। श्रेया ने एक नहीं दो बार सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा’ में भाग लिया है। इसी शो से उन्हें अपने करियर का पहला गाना मिला था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com