Indian Idol controversy: अमित कुमार के सपोर्ट में आए सोनू निगम, कही यह बात

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। अब इस पर सिंगर सोनू निगम का रिएक्शन आया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक वीडियो शेयर किया है।
Indian Idol controversy: अमित कुमार के सपोर्ट में आए सोनू निगम
Indian Idol controversy: अमित कुमार के सपोर्ट में आए सोनू निगमSocial Media

सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। कुछ समय पहले किशोर कुमार के एक स्पेशल एपिसोड में उनके बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट बनकर शो में आए थे। शो के बाद अमित ने कहा था, उन्हें कंटेस्टेंट्स की तारीफ कहने के लिए कहा गया था। उनके बयान के बाद हंगामा हो गया, जिसके बाद इस मामले पर कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस पर सिंगर सोनू निगम का रिएक्शन आया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक वीडियो शेयर किया है।

सोनू निगम ने शेयर किया वीडियो:

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर शो में चल रहे विवाद पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया वीडियो शोयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक संदेश सबके लिए इंडियन आइडल और अमित कुमार जी को लेकर, साथ ही मैं आपको बता दूं कि किशोर कुमार जी को अमित कुमार जी से ज्यादा कोई नहीं जानता।"

सोनू निगम ने क्या कहा:

सामने आए इस वीडियो में सोनू निगम कह रहे हैं कि, 'इंडियन आइडल' को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मैं इसपर चुप था, लेकिन मुझे लगता है कि, अब मुझे बोलना चाहिए। अभी अमित कुमार जी आए, बहुत बड़े आदमी हैं वो किशोर कुमार जी के बेटे हैं। मुझे लगता है कि, उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। सिंगर सोनू निगम आगे कहते हैं, अमित कुमार जी सीधे और शरीफ आदमी हैं। वह कुछ बोलते नहीं हैं उसका आप लोग फायदा उठा रहे हैं।"

सोनू निगम ने आगे कहा, "इस विवाद में ना अमित कुमार की गलती है और ना इंडियन आइडल की गलती है। गलती उन लोगों की है, जो बार-बार बीच में आकर इस बात बात को तूल देते हैं। मैं आदित्य नारायण से कहूंगा कि, आप अमित कुमार के खिलाफ कुछ मत बोलिए। वो बहुत बड़े आदमी हैं और हमसे काफी सीनियर हैं। आपको पता है कि, सोशल मीडिया बहुत खतरनाक है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अमित कुमार को अकेला छोड़ दें। किशोर कुमार की चुप्पी का नाजायज फायदा मत उठाइए।"

ये है पूरा मामला:

'इंडियन आइडल 12' का विवाद में आने के कारण की अगर बात करें तो किशोर कुमार के विशेष एपिसोड में उनके बेटे अमित कुमार को एक गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। उस दौरान शो तो ठीक तरह से टेलिकास्ट हो गया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर ने शो से बाहर आने के बाद कहा था कि, उन्हें शो के कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए शो मेकर्स ने कहा था। जबकि उन्हें किसी भी कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं लगी थी। तब से ही इंडियन आइडल के फैन्स और सेलेब्स ने इसकी आलोचना की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com