विवादों से रहा है सोनू निगम का गहरा नाता, जानें अब तक का सफर

Sonu Nigam Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम अपने बेहतरीन आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं। आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
Sonu Nigam Birthday
Sonu Nigam BirthdaySocial Media

Sonu Nigam Birthday : बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम अपने बेहतरीन आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक के करियर में बहुत सारे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं। आज सोनू निगम का जन्मदिन है। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में उनका जन्म हुआ था। आज सोनू निगम अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सोनू निगम बॉलीवुड के उन गिने-चुने सिंगर्स में से एक हैं, जिन्हें ना सिर्फ हिंदी बल्कि, मराठी, तमिल, तेलुगु सहित करीब 12 भाषाओं में महारथ हासिल है और वह इन सभी भाषाओं के गाने गा कर अपना जलवा बिखेर चुके हैं। सोनू की मधुर आवाज का दुनिया पर ऐसा जादू चला कि, उन्हें मोहम्मद रफी कहकर भी पुकारा जाने लगा। यही नहीं 4 साल की उम्र से गाने की शुरुआत करने वाले सोनू ने स्टेज पर पहला गाना भी रफी साहब का ही गाया था।

विवादों से पुराना नाता :

मशहूर सिंगर सोनू निगम जितना आपने गानों के लिए जाने जाते हैं, उतना ही वह विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। सोनू निगम का अजान विवाद तो इतना बढ़ गया था कि, उन्हें अपना सिर तक मुंडवाना पड़ गया था, यही नहीं इस विवाद के बाद ही सोनू निगम ने ट्विटर भी छोड़ दिया था। यही नहीं एक म्यूजिक कपनी से झगड़े के बाद सोनू निगम ने संगीत से सन्यांस लेने की बात भी कह दी थी।

टी-सीरीज को लेकर दिए बयान ने बटोरी सुर्खियां :

इन दिनों सोनू निगम म्यूजिक इंडस्ट्री में ग्रुपिज्म और टी-सीरीज के भूषण कुमार पर अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने भूषण पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद भूषण कुमार की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने वीडियो जारी कर सिंगर पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह दिन दूर नहीं जब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी ऐसी खबर सामने आए।

राधे माँ का किया सपोर्ट :

सोनू निगम उस वक्त भी काफी चर्चा में रहे जब उन्होंने ये कह दिया कि, काली मां राधे मां से ज्यादा छोटी स्कर्ट पहनती हैं। उनके इस बयान ने भूचाल मचा दिया था। दरअसल राधे मां का विरोध करने वाले उन दिनों कहा करते थे कि वह छोटी स्कर्ट पहनती हैं। सोनू ने लिखा था कि, हैरत होती है कि, ये दुनिया एक औरत को उसके कपड़ों के लिए घेरना चाहती है।

जेट एयरवेज की फ्लाइट में गाया गाना :

जेट एयरवेज की एक फ्लाइट में सफर करने के दौरान सोनू निगम ने एक बार पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर गाना गाया था। फ्लाइट में सफर करने के दौरान सोनू ने भले ही ऑडियंस का लाइव एंटरटेनमेंट कर दिया हो, लेकिन इस वजह से फ्लाइट के क्रू को सस्पेंड कर दिया गया था कि, उन्होंने इस तरह कैसे सोनू को ये सिस्टम इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com