अंबानी परिवार में जश्न का माहौल, राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी में पहुंचे दिग्गज सितारें

मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके घर में कुछ भी होता है तो वह पूरी दुनिया को पता चल जाता है। वहीं, अब मुकेश अंबानी के परिवार में जश्न का माहौल है। जिसमें दिग्गज सितारे पहुंचे।
राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी में पहुंचे दिग्गज सितारें
राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी में पहुंचे दिग्गज सितारेंKavita Singh Rathore - RE

राज एक्सप्रेस। आज भारत में अंबानी परिवार का नाम हर कोई जानता है, इस घराने के लोगों को लोग उनके नाम से ही जानते हैं उनको किसी को अपना परिचय देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, ये देश का एक ऐसा नाम है जिसे बच्चा-बच्चा जानता है। इस परिवार में दो भाई हैं। एक मुकेश अंबानी और दूसरे अनिल अंबानी। एक तरफ अनिल अंबानी कई मुश्किलों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुकेश अंबानी का नाम दिन प्रति दिन कोई न कोई उपलब्धि हासिल करने के चलते चर्चा में बना रहता है। हालांकि, इस बार मुकेश अंबानी का नाम उनके घर हुए एक प्रोग्राम के चलते चर्चा में है।

अंबानी परिवार में छाया जश्न का माहौल :

मुकेश अंबानी भारत के साथ ही एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके घर में कुछ भी होता है तो वह पूरी दुनिया को पता चल जाता है। हाल ही में उन्होंने कई निवेश किए कई कंपनियों के साथ डील साइन की। जिसकी जानकारी जल्द ही सबके सामने आ गई। वहीं, अब मुकेश अंबानी के परिवार में जश्न का माहौल छाया हुआ है। जिसमें बड़े से बड़े दिग्गज सितारे शरीक हुए। दरअसल, यह जश्न नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए सेलिब्रेट किया जा रहा था। क्योंकि, मुकेश अबांनी के परिवार ने Jio वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थिएटर में राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी (Dance) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राधिका मर्चेंट ने परफॉर्मेंस दी थी। बता दें, राधिका मर्चेंट एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना (Classical Dancer) हैं।

पहुंचे फिल्मी सितारें :

बताते चलें, राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी (Dance) के कार्यक्रम बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज सितारों ने शिरकत की। इन बॉलीवुड सितारों में कई के फोटोज भी सामने आये है। जैसे अभिनेता सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह और रणवीर कपूर भी नज़र आये। इस दौरान इंडियन क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका घाटगे भी इवेंट में दिखाई दीं।

क्या है अरंगेत्रम सेरेमनी :

हम में से कुछ लोग अरंगेत्रम सेरेमनी का मतलब नहीं जानते होंगे तो जानकारी के लिए बता दें, 'अरंगेत्रम' एक ऐसा पल होता है जिसका हर युवा शास्त्रीय डांसर बेसब्री से इंतजार करता है। क्योंकि, उस पल में वह पहली बार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रही होती हैं। यह उनके लिए अपनी वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक शानदार पल होता है। अरंगेत्रम शब्द एक तमिल शब्द है और इसे एक पुरानी परंपरा माना जाता है, जो मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नृत्य के स्नातक होने का प्रतीक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com