बोनी कपूर और उनके परिवार को मिला दुबई का गोल्डन वीजा, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड जाने-माने निर्माता और डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उन्हें दुबई सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया है।
Boney Kapoor and his family got Golden Visa for Dubai
Boney Kapoor and his family got Golden Visa for Dubai Social Media

बॉलीवुड जाने-माने निर्माता और डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। बोनी कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर दुबई गए हैं। दुबई में उनके साथ उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी हैं। दोनों बहनों ने वहां से अपनी कई दिलकश फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। अब बोनी कपूर के जन्मदिन पर दुबई सरकार ने उन्हें गोल्डन वीजे (Dubai Golden Visa) का गिफ्ट दिया। इस मौके पर बोनी कपूर की दो बेटियां खुशी कपूर तथा जाह्नवी कपूर दोनों साथ में उपस्थित थीं।

बोनी कपूर को मिला गोल्डन वीजा:

डायरेक्टर बोनी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उन्हें दुबई सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया है। इस मौके पर उनकी दो बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों साथ में मौजूद थीं। बोनी के बेटे अर्जुन और उनकी बड़ी बेटी अंशुला को भी गोल्डन वीजा दिया गया है, पर अर्जुन कल इसे लेने के लिए दुबई नहीं जा सके।

बोनी कपूर ने शेयर की तस्वीरें:

डायरेक्टर बोनी कपूर ने गोल्डन वीजा मिलने की खुशी में बेटियों के साथ अपनी दो फोटोज ट्विटर पर शेयर की हैं। बोनी कपूर ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं, "मुझे और मेरे 4 बच्चों को मेरे जन्मदिन पर गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार का शुक्रिया।"

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी कपूर एवं खुशी कपूर दुबई के रेगिस्तान में मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे, उन्होंने कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उनकी ये तस्वीरें बहुत वायरल हुई थीं, उसमें वह बहुत बोल्ड लग रही हैं। जाह्नवी ने ब्राउन टैंक टॉप एवं शॉर्ट्स पहने हैं। वह डेजर्ट राइड एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में खुशी ने भी जाह्नवी के जैसे ब्राउन टैंक टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com