हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्जSocial Media

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, धोखाधड़ी का लगा आरोप

जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया गया है।

जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने डांस के जरिये करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं सपना चौधरी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक मामले में केस दर्ज किया गया है। सपना के अलावा 6 अन्य लोगों के भी खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

सपना चौधरी पर लगा ये आरोप:

बता दें कि, सपना चौधरी पर लोगों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, लगभग 4 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।

पीड़ितों का आरोप है कि, सपना चौधरी ने दिल्ली-एनसीआर में डांस प्रोग्राम करने के लिए पैसे लिए और समय पर पहुंचने और डांस करने का वादा किया। इसके लिए उन्होंने एग्रीमेंट भी साइन किया था, लेकिन सपना न तो समय पर डांस प्रोग्राम के लिए पहुंचीं और न ही इस मामले में कोई सूचना दी। यहां तक कि, फोन तक रिसीव नहीं किया। इससे शिकायतकर्ता कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

बता दें कि, इससे पहले भी सपना ऐसे मामले को लेकर फंस चुकी हैं। साल 2019 में सपना चौधरी के भाई ने एक इवेंट्स ऑर्गेनाइजर पर पुलिस में FIR दर्ज की थी। उन्होंने सपना चौधरी की बकाया राशि को लेकर FIR दर्ज कराई थी। सपना चौधरी के भाई विकास चौधरी का कहना था कि, वह पुलिस के पास इसलिए गए थे, क्योंकि लुधियाना में एक शो के लिए इवेंट्स ऑर्गेनाइजर ने 8 लाख रुपये देने की बात की थी, लेकिन उसने सिर्फ 6 लाख रुपये ही दिए।

वहीं अगर सपना चौधरी के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो पिछले साल ही सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ शादी की। वो एक बच्चे की मां भी हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे फोटो शेयर सभी की जानकारी दी थी। सपना चौधरी को बड़े स्तर पर सलमान खान द्वारा होस्टिड शो 'बिग बॉस' से फेम मिला। अपने डांस से सभी का दिल जीतने वालीं सपना बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। सपना ने 'नानू की जानू', 'भांगओवर' और 'वीरे की वेडिंग' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co