कंगना रनौत को मिली Y-कैटेगरी की सुरक्षा
कंगना रनौत को मिली Y-कैटेगरी की सुरक्षाSocial Media

कंगना रनौत को मिली Y-कैटेगरी की सुरक्षा, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर जताया आभार

अपने बेबाकी बयान के लिए मशहूर कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है।

अपने बेबाकी बयान के लिए मशहूर कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। दरअसल, कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी। संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे। इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे। इसका नोटिफिकेशन थोड़ी देर में जारी हो सकता है। बताया जा रहा है कि, 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।

कंगना रनौत ने जताया आभार:

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कंगना रनौत को Y-कैटेगरी सुरक्षा मिलने की बात कही गई, जिसकी अभिनेत्री ने पुष्टि करते हुए केंद्र सरकार और अमित शाह का आभार जताया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं @AmitShah जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।"

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत मामले में कंगना रनौत शुरुआत से बोलती आ रहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी मगर इस दौरान वे राजनैतिक पार्ट‍ियों संग भी विवाद में फंस गईं। शिवसेना के नेता संजय राउत और कंगना के बीच जुबानी जंग हो गई। संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी। वहीं कंगना ने 9 सितंबर को मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि, संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

हिमाचल प्रदेश ने भी दी सुरक्षा:

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कंगना रनौत को सुरक्षा देने की बात कही थी। ठाकुर ने कहा, "कंगना रनौत के पिता ने लिखित में पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मैंने DGP को इस बारे में कहा है। उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम 9 सितंबर का है, उसके बारे में भी हिमाचल प्रदेश की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से विचार चल रहा है।"

किन्हें मिलती है Y कैटिगरी की सुरक्षा:

बता दें कि, Y कैटिगरी की सुरक्षा व्यवस्था में देश के वीआईपी लोग आते हैं, जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं, जिनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com