चैडविक बोसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 6.3 मिलियन लाइक्स

हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन के निधन के बाद उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किया गया ट्वीट अभी तक का सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।
चैडविक बोसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड
चैडविक बोसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्डSocial Media

हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन का शुक्रवार को निधन हो गया। 43 साल के बोसमैन के निधन ने उनके लाखों फैंस, को-स्टार और दुनियाभर के फिल्म कलाकारों को सदमे और दुख में डाल दिया। चैडविक बोसमैन के निधन के बाद उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किया गया ट्वीट अभी तक का सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला ट्वीट बन गया है। उनके ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह ट्वीट चैडविक के अकाउंट से किया गया था, जिसमें उनके निधन की जानकारी दी गई थी और उनकी फैमिली का मैसेज था। परिवार के इस स्टेटमेंट वाले ट्वीट पर काफी रिएक्शन आए हैं।

ऑफिशियल ट्विटर ने किया ट्वीट:

ट्विटर के आधिकारिक हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई। इसमें लिखा था, "अबतक सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट, किंग के सबसे सटीक श्रद्धांजलि।" बता दें कि, चैडविक के निधन की पुष्टि परिवार की ओर से जारी एक बयान में हुई। यह बयान चैडविक के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें चैडविक की हंसते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी।

ट्वीट को मिले इतने लाइक:

इस ट्वीट के महज एक घंटे के भीतर ही इस पर एक मिलियन से ज्यादा लाइक आ गए थे और 24 घंटे से भी कम समय में यह ट्विटर के इतिहास का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट बन गया। अब तक इसे 6.3 मिलियन यानी 63 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 3 मिलियन से ज्यादा बार इसे री-ट्वीट किया जा चुका है।

अमूल इंड‍िया ने दी श्रद्धांजलि:

अमूल इंड‍िया ने चैडविक के मशहूर किरदार का स्पेशल फोटो शेयर किया। इनमें उनका मार्वल कैरेक्टर ब्लैक पैंथर और किंग ऑफ वकांडा का एनिमेटेड कैरेक्टर देखा जा सकता है। अमूल ने चैडविक को याद करते हुए फोटो पर लिखा, "मार्वल ऑफ एक्टर, किंग ऑफ वकांडा।" चैडविक मार्वल सुपरहीरोज के पहले ब्लैक सुपरहीरो थे जिनके किरदार ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।

अमूल से पहले रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, अथ‍िया शेट्टी, करीना कपूर खान समेत कई बॉलीवुड सितारों ने भी चैडविक को श्रद्धांजल‍ि दी थी। सभी ने चैडविक और सिनेमा में उनके काम को याद करते हुए उनकी मौत पर अफसोस जाहिर किया।

जो बाइडेन ने दी थी श्रद्धांजलि:

डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बोसमैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "चैडविक बोसमैन की असली ताकत स्क्रीन पर दिखाई गई चीज़ों से कहीं बड़ी थी। ब्लैक पैंथर से लेकर जैकी रॉबिन्सन तक, उन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उन्हें दिखाया कि वे कुछ भी बन सकते हैं, जो वे चाहते हैं यहां तक कि सुपर हीरो भी।"

सैमुअल एल जैक्सन ने भी जताया शोक:

अभिनेता सैमुअल एल जैक्सन ने लिखा, "चैडविक बोसमैन आपने हमें जो कुछ भी दिया उसके लिए शुक्रिया। हमें इसकी आवश्यकता है और हमेशा इससे खुश होएंगे! एक प्रतिभाशाली कलाकार और भाई जिसकी कमी बहुत खलेगी।"

इनके अलावा मार्वल स्टूडियो के अध्यक्ष फीगे और डिज्नी के अध्यक्ष बॉब इगर ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ट्वीट किया, "अथाह नुकसान, ‘ब्लैक पैंथर’ से ‘द 5 ब्लड्स’ तक चैडविक बोसमैन हर बार स्क्रीन पर ताकत और रोशनी लाए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com