मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

विनोद दुआ की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कोविड 19 से संक्रमित थीं।
मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन
मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधनSocial Media

विनोद दुआ की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कोविड 19 से संक्रमित थीं। मल्लिका के पिता विनोद दुआ ने शुक्रवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी के मौत की जानकारी दी। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे भी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

चिन्ना का असली नाम:

मल्लिका की मां चिन्ना अभी 56 साल की थीं। उनका असली नाम पद्मावती था। चिन्ना लंबे वक्त से कोरोना से जंग लड़ रही थीं और शुक्रवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चिन्ना पेशे से डॉक्टर, सिंगर और मशहूर ब्लॉगर थीं। चिन्ना और विनोद दोनों मई में कोरोना वायरस का शिकार हो गई थे और दोनों को गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां दोनों का इलाज चल रहा था। चिन्ना ने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है।

बीना काक ने जताया शोक:

मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ के निधन पर अभिनेत्री और नेता बीना काक ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर कर दुख व्यक्त किया। बीना ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "डियर चिन्ना, तुम बहुत जूझती रहीं। अब तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। ढेर सारा प्यार।"

मल्लिका दुआ ने शेयर की थी हेल्थ अपडेट:

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले मल्लिका दुआ ने अपने माता-पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा। मल्लिका ने लिखा, "मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह बेहोश हैं और हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनाते हैं। वह पलक झपकाकर अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। आप सभी लोग उनके लिए प्रेयर करें ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com