कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दो दिन बाद दी होली की बधाई, हुए ट्रोलिंग का शिकार

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को होली की बधाई दी। जिसके बाद सुनील ग्रोवर ट्रोल हो गए हैं।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दो दिन बाद दी होली की बधाई
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दो दिन बाद दी होली की बधाईSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सुनील ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सुनील का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वो होली के दो दिन बाद फैंस को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने किया ट्वीट:

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके होली की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन उनकी बधाई होली के दो दिन बाद आई है। सुनील के इस ट्वीट से सब हैरान रह गए और ट्विटर पर तो लोगों की प्रतिक्रिया ही बिल्कुल अलग थी। सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया पर होली की बधाई देते हुए लिखा है, "हैप्पी होली दोस्तों।"

ट्रोल हुए सुनील ग्रोवर:

ऐसे में सुनील ग्रोवर को यह ट्वीट करना भारी पड़ गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कमेंट जमकर ट्रोल कर दिया है। सुनील के फैन्स ने उन्हें जवाब में हैप्पी होली कहा और याद दिलाया कि, वह काफी लेट हो गए हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो उनसे पलटकर सवाल पूछा कि, कहीं वह 'भांग' के नशे में तो नहीं थे, जिससे वह दो दिन बाद ही उठे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "सर होली खत्म, भांग का नशा आज उतरा है क्या, सॉरी बुरा मत मानिएगा, बस मजाक कर रहे हैं।" एक यूजर ने कमेंट कर अपने ट्वीट में लिखा, "अगले हफ्ते बोल देते हैप्पी होली।"

Prashant Padhihary ने लिखा, "आज याद आया क्या ग्रोवर साहेब।" Sathish Devadiga के अपने कमेंट में लिखा, "वह अगले वर्ष की बधाई दे रहे हैं, बहुत तेजी से।"

वेब सीरीज 'तांडव' में आए थे नजर:

वहीं अगर सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह बीते दिनों वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनूप सोनी, कुमुद मिश्रा और गौहर खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वेब सीरीज तांडव का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। जबकि इसके लेखक गौरव सोलंकी थे। वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co