कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई Heart Surgery, अस्पताल में हैं भर्ती

पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, सुनील ग्रोवर को हाल ही अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई Heart Surgery, अस्पताल में हैं भर्ती
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई Heart Surgery, अस्पताल में हैं भर्तीSocial Media

राज एक्सप्रेस। पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की फैन फॉलोइंग बहुत बहुत बड़ी है। फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर है कि, सुनील ग्रोवर को हाल ही अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हार्ट सर्जरी हुई है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थीं और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। सर्जरी से पहले सुनील अपनी अपकमिंग सीरीज की शूट‍िंग कर रहे थे। अब उनकी तबीयत बेहतर बताई जा रही है।

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी:

एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। सिमी भी कॉमेडियन की बहुत बड़ी फैन हैं। सिमी ने लिखा, "मुझे यह जानकार शॉक लग गया है कि, सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो इंसान हमें हंसाता है और दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस तरह से हैं। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है और मैं हमेशा से ही इनकी बहुत बड़ी फैन रही हूं।"

यूजर कर रहें हैं जल्द ठीक होने की दुआ:

सुनील ग्रोवर की जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट सर्जरी की खबर आई तो फैंस उनके जल्दी ठीक होने और घर वापसी की दुआएं करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सुनील ग्रोवर प्रार्थना करते हैं कि, आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और स्टेज पर डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर वापसी करें।"

वहीं अगर सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही फनी वीडियोज और पोस्ट करते रहते हैं। सुनील ग्रोवर कुछ दिन पहले शिमला में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे और वहां से उन्होंने एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com