सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये तीन चीजें, जानें

सुशांत सिंह की सुसाइड मामले की जांच जारी है। पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि, सुशांत आत्महत्या से एक हफ्ते पहले गुगल पर लगातार तीन चीज़ें सर्च कर रहे थे।
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh RajputSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को पहले ही आत्महत्या करार दिया है, लेकिन बिहार पुलिस ये मानने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच मुंबई पुलिस ने सुशांत को लेकर नए खुलासे किए हैं। पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने दावा किया है कि, सुशांत आत्महत्या से एक हफ्ते पहले गूगल पर लगातार तीन चीज़ें सर्च कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा:

बता दें कि, इस वक्त सुशांत केस में जांच को लेकर बिहार पुलिस भी शामिल हो गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत केस में चल रही जांच को लेकर मीडिया को बयान दिया है। उन्होंने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि, मौत से ठीक पहले सुशांत सिंह राजपूत ने 'पेनलेस डेथ' यानी बिना दर्द की मौत के बारे में गूगल पर जानने की कोशिश की थी।

56 लोगों के दर्ज हो चुके हैं बयान:

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि, पुलिस ने इस रिपोर्ट्स से इन्कार किया है कि, सुशांत की मौत से पहले वाली रात उनके घर कोई पार्टी हुई थी। इसके अलावा पुलिस के लड़ाई-झगड़े की बात को गलत कहा गया है और बताया है कि, इस केस में अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

सुशांत ने ये तीन चीजें की थी सर्च :

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि, सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी। इनमें बाइपोलर डिसॉर्डर, स्तिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ (दर्दरहित मौत) और अपना नाम शामिल है। बता दें कि, बाइपोलर डिसॉर्डर और स्तिजोफ्रेनिया गंभीर मानसिक बीमारियां हैं और इन बीमारियों के अक्सर घातक परिणाम सामने आते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, सुशांत दिशा से केवल एक बार मिले थे। उन्होंने दिशा के वकील को मैसेज भी किया था कि, आखिर इस मामले में उनका नाम क्यों घसीटा जा रहा है। सुशांत की गूगल सर्च हिस्ट्री की अगर बात करें तो उन्होंने दर्दरहित मौत, बाइपोलर डिस, स्तिजोफ्रेनिया और अपने नाम को गूगल पर सर्च किया था।

परमबीर सिंह ने कहा कि, इस फ्लैट को सुशांत के सुसाइड वाले दिन यानि 14 जून को सील किया गया था वही फोरेंसिक टीम 15 जून को पहुंची थीं। इसके अलावा फ्लैट में डॉक्टर्स भी पहुंचे थे। इसके बाद ही इस फ्लैट को डी-सील किया गया था। हमारी स्टेटमेंट्स कहती हैं कि, जब सुशांत का नाम दिशा सालियान केस में सामने आया था, तो वो काफी डिस्टर्ब महसूस कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co