Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने गहना वशिष्ठ को भेजा समन, होगी पूछताछ

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामला में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) समेत 3 लोगों को समन भेजा है।
Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने गहना वशिष्ठ को भेजा समन
Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने गहना वशिष्ठ को भेजा समनSocial Media

बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से जुड़े पोर्नोग्राफी मामला में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने 3 लोगों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल, अश्लील फिल्म बनाने और इसे रिलीज करने के केस में तीन लोगों ने पूछताछ करेगी। इसमें गहना वश‍िष्ठ का नाम भी शामिल है। पूछताछ के इन तीनों को आज तलब किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को राज कुंद्रा की पत्नी ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी क्राइम ब्रांच ने 6 घंटे तक पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस ने बताया:

मुंबई पुलिस ने बताया कि, आज पूछताछ के लिए 3 लोगों को समन किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को राज कुंद्रा की पत्नी ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी क्राइम ब्रांच ने 6 घंटे तक पूछताछ की थी। गहना वशिष्ठ भी राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट के लिए बनीं कई फिल्म और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। गहना ने भी दावा किया है कि, इस ऐप पर पोर्न नहीं बल्कि इरॉटिक कैटेगरी का कंटेंट मौजूद है।

शिल्पा शेट्टी से 6 घंटे तक पूछताछ:

बता दें कि, राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में रोज नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। 23 जुलाई को मुंबई पुलिस राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर पहुंची और छापेमारी की। उन्होंने शिल्पा शेट्टी से छह घंटे तक पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा ने पूछताछ के दौरान कहा कि, राज की कंपनी पोर्न कंटेंट नहीं बनाती है। उनके हॉटशॉट ऐप पर केवल बोल्ड और इरोटिक नेचर का कंटेंट होता है।

गहना वश‍िष्ठ ने किया शिल्पा का सपोर्ट:

शिल्पा शेट्टी की बातों का गहना वशिष्ठ ने समर्थन किया है। गहना ने एक इंटरव्यू में बताया कि, "शिल्पा सही कह रही हैं, हॉटशॉट्स ऐप पर ऐसा कोई कंटेंट नहीं है जिसे पोर्नोग्राफी की श्रेणी में रखा जाए। ऐसा कोई कंटेंट है ही नहीं तो कोई ऐसे उससे जुड़ा रह सकता है? जहां तक मैं जानती हूं, शिल्पा को हॉटशॉट्स ऐप के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हॉटशॉट्स ने कभी भी कोई पोर्न फिल्म नहीं बनाई। ऐप पर सारी फिल्में बोल्ड, इरॉटिक, हॉट कैटेगरी की हैं, लेकिन इनमें कोई भी पोर्न नहीं है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co