Khatron ke Khiladi 11: दिव्यांका पर मगरमच्छ ने किया हमला, शेयर की फोटो

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर और कलाई पर जख्म का निशान नजर आ रहा है।
Crocodile attack Divyanka in Khatron ke Khiladi 11
Crocodile attack Divyanka in Khatron ke Khiladi 11Social Media

कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron ke Khiladi 11) शुरू हो चुका है और शो को फैंस द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब दर्शकों के बीच इस बार के विनर को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच शो में नजर आ रही कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने स्टंट के दौरान खुद के साथ हुए हादसे का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी एक जख्मी तस्वीर शेयर कर बताया कि, आखिर उनके साथ क्या हुआ था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया पोस्ट:

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटो शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में एक में दिव्यांका सोफे पर बैठकर खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके चेहरे और कलाई पर जख्म का निशान साफ नजर आ रहा है। हलांकि ये चोट ज्यादा गहरी नहीं है। लेकिन उनके फैंस के मन में ये सवाल बार बार उठ रहा होगा कि, आखिर दिव्यांका को ये चोट कैसे आई?

दिव्यांका को लगी ऐसे चोट:

बता दें कि, दिव्यांका त्रिपाठी को ये चोट शो के दौरान स्टंट में लगी है। इस बारे में दिव्यांका ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी बताया है। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मैं कुदरत से इतना प्यार करती हूं कि, क्रोकोडायल लेदर का इस्तेमाल नहीं रखती हूं। बजाए इसके मैं मगरमच्छ के दांत का निशान अपनी ठोड़ी और उसके पंजे का निशान अपनी कलाई पर लिए घूमती हूं।" दिव्यांका ने तस्वीर के कैप्शन में हैश टैग #KhatronKeKhiladi11 #FearFactor #FirstStunt #MedalOfTheDay #CrocodileMarks

17 जुलाई से ऑन एयर हुआ शो:

दिव्यांका को ‘ये हैं मोहब्बतें’ में करण पटेल के साथ इशिता का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने छह साल तक मुख्य भूमिका निभाई और सभी कोनों से सराहना अर्जित की। 'खतरों के खिलाड़ी 11' की बात करें, तो यह शो 17 जुलाई से कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ था। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए स्टंट-आधारित शो ने वीकेंड प्राइम टाइम स्लॉट में माधुरी दीक्षित के 'डांस दीवाने 3' की जगह ली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com