दीपिका और रणवीर ने PV सिंधु के साथ किया डिनर, वायरल हुई तस्वीरें-वीडियो

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिन बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु (PV Sindhu) के साथ स्पॉट किए गए। दीपिका ने सिंधु को डिनर के लिए इनवाइट किया था।
दीपिका और रणवीर ने PV सिंधु के साथ किया डिनर, वायरल हुई तस्वीरें-वीडियो
दीपिका और रणवीर ने PV सिंधु के साथ किया डिनर, वायरल हुई तस्वीरें-वीडियोSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं और दोनों ही चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिन शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु (PV Sindhu) के साथ स्पॉट की गई। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर:

दीप‍िका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने शन‍िवार को इंड‍ियन बैंडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। दीपिका ने सिंधु को डिनर के लिए इनवाइट किया था। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं है। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका और सिंधु के साथ इस डिनर डेट की एक फोटो खुद भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "स्मैशिंग टाइम।"

सामने आया ये मजेदार वीडियो:

इस मुलाकात का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन चर्चा में इस बार फोटोग्राफर्स की चप्पल है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण पीवी सिंधु मुंबई के एक फेमस रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकलती दिखीं। उनके साथ रणवीर सिंह भी थे। दीपिका और रणवीर ने पहले पीवी सिंधु को उनकी गाड़ी में बिठाया और फिर उनकी नजर भीड़ में पड़ी चप्पल पर पड़ गई। दीपिका फोटोग्राफर्स से बार-बार कहने लगीं, "आप अपना चप्पल तो ले लो।" फोटोग्राफर ने कहा- "मेरा नहीं है।" इसपर दीपिका कहने लगीं- "आपका ही है।"

इस लुक में आए नजर:

वहीं अगर लुक की बात करें, तो दीपिका पादुकोण ने इस दौरान सैटिन, फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लैक प्लाज पैंट पहनी हुई थीं। उन्होंने अपने बालों को बन बनाया हुआ था। उनके साथ रणवीर सिंह हमेशा की तरह अतरंगी लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अगर बात करें, रणवीर सिंह की तो रणवीर हर बार की तरह इस बार भी कूल और सैसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने बटरफ्लाई प्र‍िंटेड शर्ट और डेनिम्स पहने थे।

दीपिका और रणवीर ने PV सिंधु के साथ किया डिनर, वायरल हुई तस्वीरें-वीडियो
दीपिका और रणवीर ने PV सिंधु के साथ किया डिनर, वायरल हुई तस्वीरें-वीडियोSocial Media

दीपिका और रणवीर की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ '83' में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका, शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'फाइटर', 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करे, तो रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस', 'तख्त', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com