मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका और रणवीर, वायरल हुआ वीडियो

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका और रणवीर
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दीपिका और रणवीरSocial Media

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक हैं। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। कोरोना वायरस के भयावह रूप के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से दोनों लंबे वक्त से मुंबई से बाहर थे। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों का अंदाज काफी कूल था।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अप्रैल के महीने में बेंगुलरु गए थे, जब महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को काबू करने के लिए कर्फ्यू अनाउंस किया था। अब दीपिका और रणवीर मुंबई वापस आ गए हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ हाथ थामे हुए दिखाई दे रहें हैं।

सामने आया वीडियो:

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ओवरसाइज्ड हुडी और डार्क ब्लू कलर की पैंट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर सिंह ऑल ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं। साथ ही दोनों कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन भी करते दिख रहे हैं। दीपिका-रणवीर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर सिंह जल्द ही करीब खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। फैंस को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार है। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं।

वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म '83' के अलावा शाहरूख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' में लीड एक्ट्रेस के किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com