स्कूबा डाइविंग करती नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, देखें फोटोज और वीडियोज

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग मजा लेते हुए नजर आ रहीं हैं।
Priyanka Chopra Scuba Diving
Priyanka Chopra Scuba DivingSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपनी स्पाई सीरीज़ 'सिटाडेल' (Citadel) की शूटिंग कर रही हैं। इस शूटिंग से समय निकालकर वह स्पेन भी घूम रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग मजा लेते हुए नजर आ रहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट :

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते दिन रविवार को स्कूबा डाइविंग का मजा लेते हुए नजर आईं। इस स्कूबा डाइविंग के दौरान प्रियंका के साथ निक जोनस के भाई फ्रैंकलिन जोनस भी थे। प्र‍ियंका ने स्कूबा डाइव‍िंग करते अपनी तस्वीरें और वीड‍ियोज शेयर किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "कुछ ऐसे दिन होते हैं, जब स्ट्रेस को शांत करने की जरूरत पड़ती है! इससे बेहतर क्या हो सकता है कि, पानी के अंदर ईश्वर की बनाई प्रकृति को एक्सप्लोर करने का मौका मिले। मैं खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि, सिटाडेल की कैमरा एंड क्रू टीम ने मुझे अपनी पार्टी में शामिल किया।"

वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो:

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने समुंदर के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है। जिसमें मछलियां चारों तरफ दिखाई दे रही हैं और इनके बीच प्रियंका चोपड़ा तैर रही हैं। उनकी इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही Keanu Reeves के साथ 'The Matrix: Resurrections' में दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक गाने में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com