बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके चलते वो चर्चाओं में बने हुए हैं।
धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो:
अभिनेता धर्मेंद्र अपने बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) के साथ पहाड़ों पर मस्ती कर रहे हैं। सनी देओल और धर्मेंद्र मनाली में मस्ती करते दिखाई दे रहे है। धर्मेंद्र ने यहां से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहें हैं। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरा प्यारा बेटा, मुझे हमारे खूबसूरत हिमाचल की एक प्यारी यात्रा पर ले गया।"
हिमाचल प्रदेश घूमने गये थे धर्मेंद्र और सनी:
इस वीडियो में धर्मेंद्र हिमाचल प्रदेश की नैसर्गिक खूबसूरती देखकर खुश हो रहे हैं। वह अपने बेटे सनी देओल के साथ हैं और प्रकृति का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। धर्मेंद्र और सनी देओल हाल ही में हिमाचल प्रदेश घूमने गये थे।
धर्मेंद्र द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसपर खूब कमेंट कर रहें हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "दोनों लेजेंड एक ही फ्रेम में हैं।" एक यूजर ने लिखा है कि, "फिल्म इंडस्ट्री के भगवान धर्मेंद्र देओल दादा जी को मेरा प्रणाम, चरण स्पर्श।"
गदर 2' में आएंगे नजर:
हाल ही में अभिनेता सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किए। बता दें कि, सनी देओल जल्द ही फिल्म 'गदर 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा। ये फिल्म अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित होगी। हाल ही में कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।