दीया मिर्जा ने शेयर किया बेटे अव्यान का वीडियो, खिलौनों से खेलता आया नजर

दिया मिर्जा (Dia Mirza) इन दिनों अपने मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटा अव्यान (Avyaan) का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खिलौनों से खेलता हुआ नजर आ रहा है।
Dia Mirza shared the video of son Avyaan
Dia Mirza shared the video of son AvyaanSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिया मिर्जा (Dia Mirza) फिल्मों के साथ-साथ अपने मदरहुड को भी एंजॉय कर रही हैं। बीते साल उन्होंने बेटे अव्यान (Avyan) को जन्म दिया था। अब दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो में उनके बेटे का चेहरा, तो नजर नहीं आया है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटा अव्यान जमीन पर लेटा हुआ है। दिया मिर्जा के शेयर किए गए इस वीडियो पर अब फैंस के साथ ही बॉलीवुड की कई सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। लोग दिया मिर्जा के बेटे अव्यान पर प्यार जता रहे हैं।

दिया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया है, वहीं उनका बेटा जमीन पर लेटा हुआ है और टंगे हुए खिलौनों से खेल रहा है। आप देख सकते हैं कि, इस वीडियो को शेयर करते ही वीडियो सुर्ख़ियों में आ गया है और फैन्स से लेकर सितारों के भी खूब कमेंट्स आए हैं। सभी ने उनके बेटे पर प्यार जताया है।

वायरल हो रही है वीडियो:

दिया मिर्जा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहें हैं और इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। दीया के पोस्ट पर लारा दत्ता ने कमेंट किया, "बहुत जल्दी बड़ा हो रहा।" वहीं अमृता अरोड़ा ने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। इसके अलावा बिपाशा बसु लिखती हैं, "शोना बेबी।" वहीं पत्रलेखा ने कमेंट में हार्ट का इमोजी बनाया। इसी के साथ दीया के एक फैन ने लिखा, "वह कितना क्यूट है।" वहीं एक यूजर लिखते हैं, "भगवान का आशीर्वाद उस पर बना रहे।"

साल 2021 में की शादी:

बता दें कि, साल 2021 दिया मिर्जा के लिए बेहद खास रहा था। साल की शुरुआत में उन्होंने वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ दूसरी शादी की। दोनों का एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के दो महीने बाद दीया ने एक पोस्ट कर बताया कि, वे माता-पिता बन गए हैं। देरी से जानकारी देने की वजह थी कि, दीया ने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com