World Environment Day: पर्यावरण दिवस पर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए संदेश

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड पर्यावरण को बचाने के लिए सेलेब्स फैंस को संदेश दे रहे हैं।
World Environment Day: पर्यावरण दिवस पर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए संदेश
World Environment Day: पर्यावरण दिवस पर इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए संदेशSudha Choubey - RE

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण कैसे मनाएं इसकी सलाह दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए सेलेब्स फैंस को संदेश दे रहे हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए सेलेब्स फैंस को संदेश दे रहे हैं।

इन सेलेब्स ने शेयर किया पोस्ट:

विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर दीया मिर्जा, अल्लू अर्जुन, करीना कपूर, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी सहित तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी जिम्मेदारी का अहसास दिलाया है कि, वो भी पर्यावरण के लिए अपना योगदान दें। साथ ही जानवरों, पेड़-पौधों के प्रति सहानुभूति रखें।

दिया मिर्जा ने शेयर किया पोस्ट:

बाॅलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा काफी लंबे समय से पर्यावरण की वकालत कर रही हैं। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले एक्ट्रेस ने पेड़ के साथ लिपटकर एक तस्वीर पोस्ट की और अपने दिल की बात लिखी। साथ ही उन्होंने फैंस को खास संदेश दिया है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट:

साउथ के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, "आइये हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, पर्यावरण के अनुकूल आदतों को ढालने का संकल्प लें। प्रकृति हमारे लिए क्या करती है, इसकी सराहना करें। अपने ग्रह को अगली पीढ़ी के लिए हरित स्थान बनाएं। ये एक कारण है, जो मेरे लिए दिल के करीब है।"

करीना कपूर खान ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता करीना कपूर खान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तैमूर अली खान का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "प्रोटेक्ट, हील, लव, #WorldEnvironmentDay"

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया पर विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो मेडिटेशन कर रहे हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेडिटेट- कुछ जवाब अंदर के 'इनर नेट' से मिलते हैं।" Happy #WorldEnvironmentDay

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो:

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "हमारी धरती मां की सुंदरता को हल्के में लेना आसान है। तो आइए आज #WorldEnvironmentDay पर एक बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति का पोषण करने का संकल्प लें।"

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। इन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "पिछले साल से हम सभी घर के अंदर रहकर इकोसिस्टम को रिगेन होने का अवसर दे रहे हैं, लेकिन हमें याद रखना होगा कि, वापस पुरानी लाइफ में आने के बाद भी मां प्रकृति को पूरा सम्मान देना है।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट:

विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जिसमें उनके हाथ पर चिड़िया बैठी हुई है और फैंस को Happy #WorldEnvironmentDay विश किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com