सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

Dilip Kumar Funeral: बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को सांताक्रूज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, राजकिय सम्मान के साथ दी गई विदाई
सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, राजकिय सम्मान के साथ दी गई विदाईSocial Media

Dilip Kumar Funeral: बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का आज 7 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे निधन हो गया। दिलीप कुमार बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके जाने से हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार के निधन के बाद से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार:

दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स और राजनेता उनके घर पहुंचे थे। जिसके बाद दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मुंबई पुलिस के जवानों ने फयर कर उन्हें आखिरी सलामी दी। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कब्रिस्तान जाकर अपने पति को अंतिम विदाई दी।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई:

दिलीप कुमार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान दिया। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। उनके शव के आगे पुलिस बैंड चल रहा था। दिलीप कुमार के भतीजे फैसल फारूखी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा उनके अंधेरी स्थित घर से निकलकर जुहू कब्रिस्तान तक गई, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

अंतिम विदाई में पहुंचे शाहरुख खान:

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने अभिनेता शाहरुख खान उनके घर पहुंचे। शाहरुख और दिलीप खास बॉन्ड शेयर करते थे। सायरा बानो किंग खान को अपने बेटे जैसा मानती हैं। शाहरुख खान ने सायरा बानो के साथ बैठकर उनका दुख बांटा।

अंतिम विदाई में पहुंचे शाहरुख खान
अंतिम विदाई में पहुंचे शाहरुख खानSocial Media
अंतिम विदाई में ये सेलेब्स भी आए नजर
अंतिम विदाई में ये सेलेब्स भी आए नजरSocial Media

अंतिम विदाई में ये सेलेब्स भी आए नजर:

शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर 12 बजे विद्या बालन भी अपने पति और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिलीप कुमार के घर पहुंचीं। इसके करीब 15 मिनट बाद ही धर्मेंद्र वहां पहुंचे। अनुपम खेर, करण जौहर, रणबीर कपूर, अनिल कपूर, जॉनी लीवर, रजा मुराद बारी-बारी सभी ने दिलीप साहब के अंतिम दर्शन किए और सायरा बानो को हौसला दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com