दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट होगा बंद, सायरा बानो ने दी सहमति

बॉलीवुड के 'ट्रेजडी किंग' कहलाने वाले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद हो रहा है। इस बात की जानकारी अभिनेता के ट्विटर अकाउंट के जरिए दी गई है।
दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट होगा बंद, सायरा बानो ने दी सहमति
दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट होगा बंद, सायरा बानो ने दी सहमतिSyed Dabee Hussain - RE

बॉलीवुड के 'ट्रेजडी किंग' कहलाने वाले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का हाल ही में निधन हो गया। अब खबर आई है कि, दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का आधिकारिक सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट बंद हो रहा है। इस बात की जानकारी अभिनेता के ट्विटर अकाउंट के जरिए दी गई है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हो गए हैं।

फैसल फारूकी ने दी जानकारी:

दिलीप कुमार के प्रवक्ता फैसल फारूकी ने बुधवार दोपहर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि, दिलीप कुमार जी का ट्विटर अकाउंट बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो जी की सहमति से, मैंने प्यारे दिलीप कुमार साब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। आपके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

बता दें कि, दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट अब तक एक्टिवेट था। फैसल फारूकी और सायरा बानो दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। इसके जरिए ही दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट दिया जाता था। दिलीप कुमार का यह ट्विटर अकाउंट नवंबर 2011 में बनाया गया था।

7 जुलाई को हुआ निधन:

बता दें कि, अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। उस समय वह 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) अपने आखिरी वक्त में उम्र की वजह से होने वाली तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। काफी वक्त तक उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शहर के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा सायरा बानो अभी भी सदमे हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले सायरा बानो की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co